फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दवा के लिए रुपये मांगने पर पिता को लाठी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा-बहू और उसके साले पर हत्या के प्रयास का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। बेटे से इलाज कराने के लिए रुपये मांगने पर अपने पिता पर ही बेटे ने प्राण घातक हमला कर उनकी जान लेने का प्रयास किया। पिता का सिर फट गया। वह बेहोश होकर गिर गए। उनके सिर पर लाठी से प्रहार करके बेटे ने मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र, बहू और उसके साले के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कृतपुरा गांव के रहने वाले नायक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 14 अगस्त की रात में बेटे विश्वात्मा से दवा कराने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। रुपये मांगने विश्वआत्मा उसकी पत्नी कुसुम और साला विशाल नाराज होकर नायक और उनकी पत्नी गुजराती देवी को गाली गुप्ता देने लगे। तीनों जुटकर उन्हें मारने पीटने लगे। इस दौरान विश्वआत्मा ने लाठी से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन गिर गए। बेहोशी की हालत में गांव के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस नायक की तहरीर पर शनिवार रात उनके बेटे विश्वआत्मा, बहू कुसुम और बेटे का साला विशाल के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच कर रही है। कोतवाल नवीन सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें