फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अस्पताल से घर पहुंचे पिता और तीनों मासूम

Mon, 22 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। थानाक्षेत्र के ग्राम भरौली में एक पिता ने रविवार को अपने तीन मासूमों को जहरीला पदार्थ पिलाकर स्वयं भी उसे पी लिया था। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को पिता सहित तीनों मासूम मेडिकल कॉलेज देवरिया से डिस्चार्ज होकर सही सलामत घर पहुंच गए। सभी की हालत ठीक है। उनकी देखभाल उनके दादा-दादी कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों मासूमों को छोड़कर माता-पिता, दादा-दादी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर चुकी है। बता दें कि ग्राम भरौली निवासी रानू गोंड़ और उसकी पत्नी रमावती देवी में अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी। इसके चलते रमावती देवी 5 दिन पहले अपने तीन बच्चों श्याम (4), माधुरी (2) और 18 माह के बेटे को छोड़कर मायके चली गई थी।
रानू ने रविवार को अकेले बच्चों की देखभाल से परेशान होकर स्वयं तथा तीनों मासूमों को चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। सभी का इलाज जिला मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा था।
विज्ञापन

सभी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सही सलामत घर पहुंच गए हैं और उनकी दवा चल रही है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि सभी की तबीयत ठीक है। सभी घर आ गए हैं। पुलिस पहले ही मासूमों को छोड़कर सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें