देवरिया। चर्चित फतेहपुर हत्याकांड मामले की शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टल गई। साक्षी के नहीं आने की वजह से अब मामले में अगली तारीख 24 नवंबर तय की गई है।
पिछले साल हुए इस चर्चित मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में चल रही है। इसमें जिरह की कार्रवाई चल रही है।
शुक्रवार को जिरह होना था, लेकिन साक्षी के न आने से जिरह की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब मामले में 24 नवंबर को अगली तिथि निर्धारित की गई है। संवाद