फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर कांड : सरकारी भूमि से बेदखली की सुनवाई टली, 25 को सुना जाएगा पक्ष

Thu, 23 Nov 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर में जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या के मामले में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे से बेदखल करने के आदेश के विरुद्ध हुई अपील में बृहस्पतिवार को जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में सुनवाई होनी थी, लेकिन दीवानी के एक अधिवक्ता के निधन पर शोक होने और बार के प्रस्ताव के बाद सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई के लिए अगली तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

पिछली तारीख अपील में तकनीकी त्रुटि व उच्च न्यायालय के आदेश का लोप होने के कारण शासकीय अधिवक्ता की ओर से आपत्ति उठाई गई। इसके बाद अपीलार्थी रामभवन के अधिवक्ता ने अपील में संशोधन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। सुनवाई के लिए अगली तिथि 23 नवंबर को तय की गई थी। पर जिला बार के प्रस्ताव के बाद सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें