फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के लिए गंडक में अनशन किया

Sat, 26 Mar 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
एम्स के लिए गंडक में अनशन किया ।
विज्ञापन
देवरिया जिले में एम्स  की स्थापना समेत स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी की मांग को लेकर राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा ने शनिवार को साढ़े छह घंटे तक अनशन किया। अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि एम्स के मुद्दे पर  केंद्र और प्रदेश सरकार जनता को भरमा रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी राजन यादव  उर्फ अर्थी बाबा अपने आंदोलन के स्टाइल के लिए चर्चित है। शनिवार को सुबह  नौ बजे पटनवा पुल पहुंचें। अपने साथियों के सहयोग से श्मसान घाट के समीप नदी में मचान बनाया। दाह संस्कार करने आए लोगों के बीच कौतुहल का विषय रहे। दोपहर 3.30 बजे तक अधिकारियों ने उनके अनशन का तवज्जो नहीं दिया। इसके चलते डीएम को मांगपत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें