फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सहकारी समितियों से यूरिया गायब किसान परेशान

Thu, 04 Sep 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं मिल रही है। प्राइवेट दुकानों पर व्यापारी महंगे दामों पर बेच रहे हैं। किसान महंगे दामों पर यूरिया खरीदने के लिए विवश हैं। भाटपाररानी ब्लॉक में 10 साधन सहकारी समितियां हैं। इनमें भाटपाररानी, कोड़रा, पड़री उम्मन, बहियारी बघेल, टीकमपार, खामपार, कुकुर घाटी, भठवा तिवारी, सरया, पकड़ी बाबू समितियां सम्मिलित हैं। किसानों का कहना है कि इस समय किसी भी समिति पर यूरिया नहीं है, जबकि धान, मक्का, गन्ना आदि फसलों के लिए यूरिया की जरूरत होती है।
विज्ञापन

किसान चंद्रभान यादव, केपी सिंह, संतोष यादव, राजेश तिवारी, बृजमोहन पटेल आदि का कहना है कि किसी समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। प्राइवेट दुकानदार 280 रुपये प्रति बोरी के बजाय ब्लैक में 450 से 550 रुपये में बेच रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम रत्नेश तिवारी ने कहा है कि यूरिया की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। समितियों पर खाद जल्द करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें