फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में लगेगी किसान पाठशाला

Wed, 20 Jun 2018 11:23 PM IST
deoria
विज्ञापन
पीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया। नगर पंचायत के दो राजस्व गांवों में तीन दिवसीय चलने वाली किसान पाठशाला को सफल बनाने के लिए किसानों से अपील की गई। ऋण मोचन योजना से जुड़ी जानकारी किसानों से साझा की गई। 
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मो. मुजल्लिम ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ऋण मोचन योजना के तहत जिनकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गई थी। उन किसानों की डिमांड जनरेट हो गई है। लक्ष्य के सापेक्ष सोलर पंप नहीं लग सका है। इसी वजह ऑनलाइन पोर्टल पर बैंक ड्रॉफ्ट लोड नहीं होना बताया गया। प्रत्येक न्याय पंचायत के दो राजस्व गांवों में दो चरणों में किसान पाठशाला का आयोजन होगा। इसमें किसानों को खेती-बारी से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। पहला चरण 21 से 23 जून और दूसरा चरण 25 से 27 जून तक प्राथमिक और जूनियर स्कूलों पर सुबह नौ से 11 बजे तक चलेगा। गन्ना निरीक्षक सुबाष चन्द्र ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को चीनी मिलों पर गन्ना बेचने के लिए एक फार्म भरकर जमा करना होगा। गन्ना की वेरायटी एवं किसान कितने क्षेत्रफल में गन्ना की बुवाई किए हैं, का जिक्र करना होगा। यह फार्म गन्ना पर्यवेक्षक या कार्यालय में सुपरवाइजर के पास जमा करना होगा। उद्यान निरीक्षक सीताराम यादव ने कहा कि आम, अमरूद एवं लीची आदि का पौधा 50 फीसदी अनुदान पर दिए जा रहे हैं। इच्छुक किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराकर पौधा ले सकते हैं। किसान अगर केेले की खेती एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में करता है तो उसे 3086 पौधे लगाने में और इसकी लागत करीब एक लाख आएगी। इस पर 40 प्रतिशत का विभाग की ओर से अनुदान दिया जाएगा। एक हेक्टेयर में धान की नर्सरी बनाने की योजना है। नर्सरी बनाने में 50 हजार का खर्च आएगा। इसमें 25 प्रतिशत का विभाग अनुदान देगा। इस दौरान सीडीओ राजेश कुमार त्यागी, लोरिक निषाद, राघवेंद्र प्रताप शाही, मारकंडेय सिंह, कौशलेश नाथ मिश्र आदि किसान मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने किसानों को दिए टिप्स
देवरिया। एनआईसी एवं कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रधानमंत्री ने बुधवार को किसानों से लाइव संवाद किया। देश के करीब एक लाख किसानों से ऑनलाइन रूबरू हुए और खेती-किसानी से जुड़ी बातें किसानों से साझा किया। किसानों को टिप्स देते हुए अधिक पैदवार पाने के लिए खेती के गुर भी सिखाए। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद, सुधीर जायसवाल, मनोहर पांडेय, सूरज चौरसिया, रामसरन गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें