फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेपर न जमा करने के लिए संकल्प पत्र भरेंगे किसान

Mon, 23 Dec 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। भूमि बचाओ संघर्ष समिति ने रविवार को महुआनी चौराहे पर एक विद्यालय में बैठक की। इसमें किसानों से निर्णायक लड़ाई लड़ने व बाईपास के लिए पेपर न जमा करने को लेकर संकल्प पत्र भरवाने का निर्णय लिया गया। इस पर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। समिति के संयोजक अजीत त्रिपाठी ने प्रशासन से हर स्तर पर निपटने की दृढ़ता को व्यक्त किया। सुग्रीव मिश्र ने प्रशासन पर झूठ बोलने व कानून की अनदेखी कर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। दूधनाथ मणि व कृष्णकांत मणि ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थिति में किसान न तो पेपर जमा करेंगे और न ही शासन प्रशासन की बात मानेंगे। अजय सिंह ने किसानों से निर्णायक लड़ाई लड़ने व पेपर जमा न करने के लिए संकल्प पत्र भरवाने का प्रस्ताव रखा। इसमें 23 दिसंबर से मुंडेरा बुजुर्ग से संकल्प पत्र भरवाने की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह, अजीत त्रिपाठी, रामअधार, हरिलाल यादव, नूर आलम, शिवाजी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें