बरियारपुर। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया के रामपुर कारखाना विकासखंड स्थित ग्राम गौर कोठी में विकासखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग देवरिया की ओर से किया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान बृज किशोर कुशवाहा ने की।
गोष्ठी के दौरान किसानों को गेहूं की फसल में कतार विधि से बुवाई कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
कार्यक्रम में फार्मर रजिस्ट्री की विस्तृत जानकारी देते हुए पांच किसानों की रजिस्ट्री कराई गई। इसके अलावा जायद मौसम में उड़द एवं मूंग बीज के लिए इंटरक्रॉपिंग के तहत ऑनलाइन बुकिंग कराई गई। संवाद