फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसानों ने ओवरब्रिज का निर्माण कार्य रोका

Sun, 21 Dec 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
किसानों ने धनौती ढाले पर रेलवे ब्रिज पर हो रहा है कार्य को रोका। संवाद - फोटो : थाना उत्तर के सामने बाइक और स्कूटी पर चढ़ा बेकाबू ट्रैक्टर। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
मईल। नवलपुर से सिकंदरपुर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार को धनौती लाला रेलवे लाइन के पास ओवरब्रिज बनाने के लिए ठेकेदार की ओर से जेसीबी से मिट्टी निकलवाई जा रही थी। कुछ ग्रामीणों ने मुआवजा न मिलने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रोक दिया।
विज्ञापन

नवलपुर सिकंदरपुर मार्ग 727बी पर धनौती लाला के पास रेलवे लाइन के पास ओवरब्रिज बनाने के लिए ठेकेदार की ओर से रविवार को मिट्टी टेस्टिंग का कार्य कराया जा रहा था। वहां के कुछ ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया। उनका आरोप था कि अभी तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा कार्य नहीं होने देंगे।
वहीं ठेकेदार का कहना है कि एक ही गाटे में करीब 12 लोगों का नाम था, जिसमें 10 लोगों का पैसा उनके खाते में चला गया है दो लोगों के पिता की मृत्यु होने के कारण संशोधन के लिए फाइल लगी है, जल्द ही पैसा आ जाएगा। ठेकेदार ने इसकी शिकायत एडीएम प्रशासन के यहां किया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी लेकिन ग्रामीणों ने काम नहीं होने दिया। कोतवाल महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि कार्य रोकने की सूचना पर डायल 112 पुलिस गई थी।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें