फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे से बचने के लिए कम पानी वाली फसल बोएं किसान : कृषि मंत्री

Sat, 27 Jun 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मंच पर कृ​षि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के बात करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मौसम में आ रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सूखा से निपटने के इंतजाम किए हैं। किसानों को भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि कम सिंचाई की सुविधा वाले क्षेत्र में कम पानी की आवश्यकता वाले फसलों की ही बुवाई करें।
विज्ञापन

बरहज के बरांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार बारिश में कमी आने और सूखे की आशंका है। इसको देखते हुए सरकार ने बीज भंडारों पर पर्याप्त मात्रा में बीज और साधन सहकारी समितियों पर उर्वरकों की व्यवस्था कर रखी है।
अब किसानों को भी इस बात का ध्यान रखना है कि जहां सिंचाई की सुविधा नहीं है, या कम पानी उपलब्ध है वहां ऐसी फसल ही बोएं, जिसमें कम पानी की जरूरत पड़े। इसके अलावा मोटे अनाज की खेती पर ध्यान दें, जिससे कि फसल खराब न हो और उसकी उपज का उचित मूल्य भी मिले।
विज्ञापन

-
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री की मुस्कुराहट रही चर्चा में

मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बगल में ही कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बैठे थे। दूसरी तरफ से केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बैठी थीं। कार्यक्रम के दौरान कई बार कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री एक दूसरे से मुस्कुराते हुए बात करते रहे।
-
मंच पर नहीं दिखे पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और देवरिया के पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी शुक्रवार को बरांव के कार्यक्रम में मंच पर नहीं दिखे। बताया जा रहा है कि पार्टी की तरफ से उनकी ड्यूटी संतकबीरनगर जिले में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग में लगाई गई थी। पूर्व सांसद का मंच पर नहीं दिखना चर्चा का विषय रहा। जबकि, पूर्व सांसद जिले के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। अभी योग दिवस के दिन ही वे सुबह स्टेडियम में योगाभ्यास करते दिखे थे। लेकिन, शुक्रवार को पार्टी और सरकार के इतने बड़े कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति पर कार्यकर्ता अचरज में थे। वहीं सलेमपुर के पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें