देवरिया। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किसान कल्याणकारी बजट और योगी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों ने पोस्टकार्ड पर मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और कृषि मंत्री को धन्यवाद और बधाई पत्र भेजा।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि योगी सरकार ने वर्तमान बजट में किसानों के लिए खजाना खोल दिया है, बजट में सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रदेश के करीब 3 करोड़ किसानों को करीब 79,500 करोड़ रुपये देने का प्रावधान करने के साथ ही किसानों के लिए सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत 22,089 सोलर पंपों की स्थापना का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में सभी वर्गों का अभूतपूर्व विकास किया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अंबिकेश पांडेय, मुकेश राय, अरुण मिश्र, सुब्रत सिंह, डॉ विनोद पांडेय, सुधाकर गोंड़, प्रभुनाथ पांडेय, विनोद दूबे, सत्येंद्र सिंह सोनू, मनोज सिंह उपस्थित रहे।