फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भुगतान नहीं मिलने से किसान गेहूं मांग रहे वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंडी। क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए आठ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों ने गेहूं तो बेच दिया, अब भुगतान नहीं मिलने से परेशान हैं। क्रय केंद्रों पर पहुंचकर किसान अपना गेहूं वापस मांग रहे हैं।
भुगतान के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारी मौन हैं। कोई कुछ भी बताने से इन्कार कर रहा है। सर्वाधिक दुखद स्थिति पीसीएफ के क्रय केंद्रों की है। जहां गेहूं बेचने के 20 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी किसी भी किसान को भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

लार क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति पिपरा बौली में कुल 10 किसानों ने अपना गेहूं बेचा है। साधन सहकारी समिति ऊकिना खास पर छह किसानों तथा साधन सहकारी समिति महुजा में सात किसानों ने अपना गेहूं बेचा है, लेकिन 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी किसान को एक पैसा प्राप्त नहीं हुआ है। बाजार में गेहूं का मूल्य निरंतर बढ़ रहा है ।
इसके बावजूद बहुत सारे किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही अपना गेहूं बेचे हैं, जिससे एक तरफ जहां दामों में भारी अंतर के कारण नुकसान हो रहा है वहीं भुगतान नहीं मिलने से किसानों का सारा कार्य प्रभावित हो गया है।
साधन सहकारी समिति खास पर गेहूं बेचने वाले किसान विशाल पांडेय, राम प्रसिद्ध सिंह, संदीप सिंह, पंकज सिंह तथा पिपरा बोली समिति पर गेहूं बेचने वाले किसान धर्मेंद्र दुबे, अवध बिहारी सिंह, नागेंद्र तिवारी, रोशन सिंह, त्रिपुरेश पति त्रिपाठी, द्वारिका पांडेय सहित अन्य कई किसान भुगतान के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति पिपरा बौली के सचिव ददन मद्धेशिया तथा ऊकिना खास के सचिव सुशील कुमार सिंह एवं महूजा के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि किसान भुगतान के लिए परेशान हैं। किसी भी किसान के खाते में गेहूं खरीद का पैसा नहीं मिला है। मार्केट में गेहूं का रेट तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से किसान अब क्रय केंद्रों पर पहुंचकर अपना गेहूं वापस मांग रहे हैं तथा झगड़ा करने पर उतारू हैं।
पीसीएफ के पटल प्रभारी शशिबिंद नायक ने बताया कि भुगतान की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें