फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में एफएम ट्रांसमीटर का हुआ शुभारंभ

Fri, 28 Apr 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
एफएम रेडियो के शुभारम्भ के अवसर पर सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी व अन्य।संवाद
विज्ञापन
- 25 किमी की परिधि में काम करेगा एफएम
विज्ञापन

- खेलकूद, मनोरंजन, गीत गायन व समाचारों का होगा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देश में 91 एफएम ट्रांसमीटर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। इसमें देवरिया के दूरदर्शन केंद्र पर भी एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन हुआ। सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया में एफएम ट्रांसमीटर के चालू हो जाने से सरकार के सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच जाएगी। ट्रांसमीटर से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नौजवानों, किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं को भी समय-समय पर सभी जानकारियां मिलती रहेंगी। वर्तमान समय में यह एफएम 20 से 25 किलोमीटर के रेंज तक काम करेगा, भविष्य में इसका रेंज बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। यह 101 मेगा हर्टज पर काम करेगा। सदर विधायक डा शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि एफएम ट्रांसमीटर के चालू हो जाने से खेल कूद, मनोरंजन, गीत गायन, समाचारों के माध्यम से आमजन का भी मनोरंजन होगा। इस दौरान आकाशवाणी गोरखपुर के प्रसारण अधिशासी मनीष तिवारी, दीपांकर कुमार मिश्र, सहायक अभियंता जीसी राय, अभियांत्रिकी सहायक अभय कुमार यादव, कन्हैया कुमार, राधे श्याम शुक्ला, अंबिकेश पांडेय, मनीष सहाय, डॉ. गंगा शरण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें