फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल किसान की पीजीआई में इलाज के दौरान हुई मौत

Fri, 28 Jun 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा में हुई मार्ग दुर्घटना में सोनाड़ी निवासी और किसान अवधेश जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। हालांकि उनके साथी बंगरौली निवासी कुबेर यादव की दो दिन पूर्व मेडिकल काॅलेज ले जाते समय मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सोनाड़ी निवासी अवधेश जायसवाल का पीजीआई में इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक जब तक कुछ करते उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अवधेश गांव के ही कुबेर यादव के साथ सोमवार की सुबह चार पहिया वाहन से किसी काम से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में चौरीचौरा के निकट दोनों लोग हादसे का शिकार हो गए थे। इसमें अवधेश और कुबेर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि गोरखपुर मेडिकल काॅलेज ले जाते समय कुबेर की भी मौत हो गई थी।
अवधेश के मौत की जानकारी होने पर पत्नी सावित्री जायसवाल पछाड़ खाकर गिर पड़ीं, जबकि पुत्र अभिषेक, आशिक और पुत्री सलोनी का रो-रो कर बुरा हाल था। अवधेश पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मौत की खबर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें