फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तालाब से पानी भर रहे किसान की डूबने से मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी 45 वर्षीय रामदयाल प्रसाद की बृहस्पतिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह खेत में घास की दवा के छिड़काव के लिए तालाब से पानी भर रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पानी भरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर उन्हें तालाब से निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस उन्हें तत्काल सीएचसी सलेमपुर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामवासियों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें