गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 14 वर्षीय छात्रा का शव तालाब में मिलने के बाद पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण कर हत्या का केस दर्ज किया है।
पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। किशोरी के परिजन एक युवक पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस को अंदेशा है कि किशोरी ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, किशोरी के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। घर वाले गांव के एक युवक पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस आधार पर युवक पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि किशोरी और आरोपी युवक में प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह हाईस्कूल की छात्रा थी।
किशोरी के पिता सिलाई का काम करते हैं। परिवार वालों के अनुसार, छात्रा सोमवार को मोबाइल परबात कर रही थी। जब उसे डांटा गया तो कुछ देर बाद घर से गायब हो गई।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगा। पुलिस परिवार वालों के आरोप को संदिग्ध मान रही है।म