देवरिया/बरहज। बुधवार को शहर में शिव बारात निकली। विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए बारात सोमनाथ मंदिर पहुंची। यहां लोगों ने शिव बारात का स्वागत किया। भगवान शंकर और पार्वती का जयमाल कराया गया। शाम के समय भंडारे का आयोजन हुआ। सोमनाथ मंदिर पर भगवान शिव को हल्दी लगाई गई। भगवान शिव और पार्वती की भव्य झांकी सजाई गई।
हाथी, घोड़ा और बैंडबाजा के साथ दोपहर में पेड़ा गली से शिव बारात निकली। नगर पालिका, मालवीय, सुर्ती हट्टा, मोहन, कोतवाली और मोतीलाल रोड, कसया ढाला, श्याम मंदिर, सिंधी मिल कॉलोनी, सोमनाथ मंदिर टोले होते हुए शिव बारात सोमनाथ मंदिर पहुंची। रास्ते में और सोमनाथ मंदिर पर बारातियों का स्वागत किया गया।
शाम के समय भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। शिव बारात में पुजारी भोला गिरी, अशोक अग्रवाल, शक्ति गुप्ता, भरत यादव, हरिश्चंद्र रौनियार, बैजनाथ रौनियार, मारकंडेय गिरी, पवन गुप्ता, शंखपाल सर्राफ, गोविंद चौरसिया, कृष्णचंद्र यादव, सुशील सिंह, रवि जायसवाल, डॉ. संजय जायसवाल समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
इसके अलावा बरहज में श्री नीलकंठ शिव मंदिर से 24 को शिव बारात निकाली जाएगी। मंदिर के पीठाधीश योगी मुन्ना दास ने बताया कि बारात में शिव झांकी के साथ हाथी-घोड़ा आदि भी होंगे।