फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईआर से फर्जी मतदाता होंगे बाहर

Sun, 07 Dec 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। बलटिकरा चौराहा स्थित मैरेज हाल में रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एसआईआर के प्रगति की समीक्षा की। कहा कि जिन बूथों पर शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा नहीं हुआ है वहां तेजी लाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

सूर्य प्रताप शाही ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को मंडल के सभी 102 बूथों का बुधवार को गहन समीक्षा की। ज्यादातर बूथों पर शत प्रतिशत एसआईआर कार्य पूरा हो गया है। वहां के कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। कहा कि एसआईआर को हर हाल में 10 दिसंबर तक पूरा करना है। इसमें केवल बीएलओ की जिम्मेदारी नहीं है।
बांग्लादेशी, रोहिंग्या, पाकिस्तानी घुसपैठी यहां आकर चुनाव में बाधा पहुंचा रहे हैं। फर्जी आधार कार्ड आदि बनवाकर लाभ ले रहे हैं। इन्हीं फर्जीवाड़े को रोकने के लिए सरकार एसआईआर लाई है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर नागरिक अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होगा। इस दौरान विजय कुमार पांडेय, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, विजय कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें