फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, केस

Wed, 23 Oct 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपार रानी। श्रीरामपुर थाना के हरेराम चौराहा के पास से पुलिस ने सोमवार की रात भारी मात्रा में नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान की बरामदगी की। पुलिस ने वितरक कंपनी के अधिकृत व्यक्ति की तहरीर पर स्थानीय एक व्यक्ति के विरुद्ध काफी राइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद सामान को सील कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

प्राथमिकी में शीतल कुमार झा निवासी बिहार कुंज, थाना वाली नालासोपारा पूर्व, मुंबई ने कहा है कि वह टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड व सूर्या रोशनी लिमिटेड कंपनी के अधिकारी हैं। कंपनी के एक वितरक द्वारा क्षेत्र में कंपनी का बिक रहे नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान की सूचना पर हरेराम चौराहा थाना श्रीरामपुर के समीप एक दुकान पर पुलिस बल के साथ छापा मारा गया। इस दौरान कंपनी का नकली उषा सीलिंग फैन 32 पीस, प्रेस्टीज कंपनी का नकली इलेक्ट्रॉनिक आयरन 65 पीस, सूर्या रोशनी कंपनी का नकली एलईडी बल्ब 436 पीस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें