फोटो समाचार.....
नगर के लक्खू मोड़ पर अचेत होकर गिरी थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। नगर के लक्खू मोड़ पर मंगलवार की दोपहर में एक अचेत महिला को लोगों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी लार लेकर पहुंची। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुखुंदु थाना क्षेत्र के परसिया भगवती निवासी चन्नी देवी (30) पत्नी अवधेश नट दो दिन पहले परिवार के साथ लार इलाके में त्योहारी मांगने आई थीं। दोपहर में वह लक्खू मोड़ की तरफ मांग रही थी। तभी अचेत होकर गिर पड़ीं और हाथ-पैर पटकने लगीं। पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।