फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: माल गोदाम के पीछे खून से लथपथ मिला युवक का शव

Tue, 18 Jun 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की देर रात राहगीरों ने पुलिस को दी थी सूचना
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। माल गोदाम के पीछे रविवार की देर रात खून से लथपथ एक युवक का शव देखा गया। राहगीरों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र बांसफोर (35) पुत्र शिवकुमार रविवार की सुबह घर से निकला। देर रात करीब नौ बजे रेलवे स्टेशन के बगल में स्थित माल गोदाम के समीप उसके मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर धूल लगी थी। उसकी हालत देखकर राहगीरों ने हत्या की आशंका जताते हुए इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि राजेंद्र का शव माल गोदाम के पास से बरामद किया गया है। परिजनों के मुताबिक युवक नशेड़ी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें