फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल चार्ज कराने में हो रही दिक्कत, जनरेटर बना सहारा

Sun, 27 Sep 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात के कारण आए आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। तीन दिन से क्षेत्र की बिजली गुल हो जाने के कारण हाहाकार मचा हुआ था। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डिस्चार्ज हो जाने से मोबाइल आदि के चार्ज कराने के लिए लोग परेशान थे।
विज्ञापन

हालांकि प्रतिष्ठाानों और कार्यालयों पर जेनरेटर सहारा बना हुआ था। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद आए तेज आंधी-पानी से जगह-जगह विद्युत तार और खंभे टूट गये। जबकि पेड़ भी गिर गये थे। जिससे आपूर्ति बाधित हो गई है।
रविवार को धूप निकलने और मौसम साफ होने के बाद लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस किया। वहीं निगम कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तकनीकी खामियां दूर कराने में जुटे हुए थे। लोग भी फोन पर मातहतों से बिजली आपूर्ति बहाली को लेकर अपडेट ले रहे थे। घरों के उपकरण डिस्चार्ज हो जाने के कारण लोग मोबाइल, इमरजेंसी आदि चार्ज कराने के लिए पेट्रोल पंप, प्रतिष्ठानों आदि का सहारा लेते देखे गये। इसको लेकर लोगों में भागदौड़ मची हुई थी।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक बरहज, महेन, मदनपुर, सतरांव, जरार आदि फीडरों से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। एक्सईएन ने बताया कि आए आंधी-पानी के कारण आपूर्ति बाधित है। जिसे बहाल कराने के लिए पेट्रोलिंग कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें