फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

Wed, 26 Jul 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भिनगारी चकिया कोठी मार्ग पर भिनगारी बाजार पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार भाटपाररानी अस्पताल पर किया गया। हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान भिंगारी बाजार निवासी प्रदीप (18) पुत्र सुरेश व रंजन (20) पुत्र संतोष व संतोष बरनवाल (40) पुत्र रामेश्वर बरनवाल निवासी छितौनी थाना बनकटा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि तीनों को इलाज के लिए पीएचसी भाटपाररानी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें