फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक माह से सीएचसी में आंखों का इलाज ठप

Sun, 11 Oct 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सीएचसी बरहज में नेत्र चिकित्सक के प्रशिक्षण पर चले जाने और सहायक नेत्र चिकित्सक को हटाए जाने से आंखों के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब एक माह से इलाज ठप है। वहीं, डिजिटल एक्स-रे की सुविधा नहीं होने से मरीजों को जिला अस्पताल या निजी सेंटरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी की ओपीडी में रोजाना करीब 300 मरीज पहुंचते हैं। नेत्र चिकित्सक के अभाव में मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी ठप हैं। अस्पताल में पैथोलॉजी और साधारण एक्स-रे की सुविधा तो है मगर डिजिटल एक्स-रे के लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
डॉ. सतीश सिन्हा ने बताया कि नेत्र चिकित्सक के अभाव में मरीजों को हो रही परेशानी का जल्द समाधान कराया जाएगा। डिजिटल एक्स-रे की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें