हनुमान मंदिर पर हुई कुश्ती का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी और प्रमुख प्रतिनिधि अमित
चनुकी। लार ब्लाॅक के अजना गांव के हनुमान मंदिर पर नागपंचमी के दिन कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती अनुभव और आलोक के बीच हुई। अनुभव ने आलोक को पटकनी दे दी।
दूसरी कुश्ती पवन यादव और समान राजभर के हुई जिसमें पवन ने समान राजभर को पटकनी दे दी। राज भागलपुर और रवि धमौली के बीच हुई कुश्ती में राज ने रवि को पटकनी दी। दिव्यांशु और बिट्टू के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी। रोशन इसारू ने देवरिया के मुकुल को आसमान दिखाया।
इससे पहले दंगल का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह दो पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
मुख्य अतिथि के हाथों विजेता पहलवान और उपविजेता पहलवान को पुरस्कार वितरण किया गया । इस दौरान ग्राम प्रधान अस नारायण सिंह, भीम सिंह, राजेश सिंह, जीवन सिंह, सूरज सिंह माैजूद रहे।