फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उग्रसेन सेतु के बदले जा रहे ज्वाइंटर

Fri, 07 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। उग्रसेन सेतु पर बने होल के मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। क्षतिग्रसत हिस्से की ढलाई के साथ ही ज्वाइंटर भी बदल जा रहे हैं। वेयरिंग की मरम्मत की जा रही। पुल के मरम्मत का काम पूरा होने में अभी समय लग सकता है क्योंकि पिचिंग कार्य भी बाकी है।
विज्ञापन

उग्रसेन सेतु पर 16 जुलाई को बड़ा होल हो गया था। लखनऊ से आई 12 सदस्यीय टेक्निकल टीम ने होल की मरम्मत के साथ ढलाई का काम पूरा करा लिया है। अब 12 ज्वाइंटरों को बदलने का काम चल रहा है।
साथ ही वेयरिंग की मरम्मत की जा रही हैं। टेक्निकल टीम के सदस्यों के अनुसार, पुल के मरम्मत का काम पूरा होने में सवा माह लग सकता है। क्षतिग्रस्त हिस्से के पककर तैयार होने, ज्वांइटर बदलने और वेयरिंग रिपेयरिंग कार्य पूर्ण होने के बाद पिचिंग कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पीईयू मोथे के पीडी नुसरतउल्लाह खान ने बताया कि पुल पर मरम्मत के काम तेजी से कराए जा रहे हैं। जल्द की काम पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद आवागमन के लिए सेतु खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें