फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईंट भट्ठे पर आबकारी विभाग का छापा, दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के एक ईंट भठ्ठे पर आबकारी विभाग ने बुधवार की देर शाम छापा मारकर मौके से कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ कच्ची शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए ईंट भट्ठे पर छापे की कार्रवाई की थी। लार नगर के छपरा मोड़ के पास स्थित एक भट्ठे पर भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। इस सूचना पहुंची टीम ने दो महिलाओं को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान सैकड़ों लीटर लहन को नष्ट किया गया तथा शराब बनाने उपकरण के अलावा भट्ठियां भी तोड़ी गईं। आबकारी अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठे पर 25 क्विंटल लहन नष्ट की गई तथा 35 लीटर कच्ची शराब के साथ मुनिया पत्नी राजेश ग्राम निवासी पिपरा टोली गुमला झारखंड व सुषमा पत्नी विनी फर्स्ट निवासी निवासी घाटोली गुमला झारखंड के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें