फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया के पानी में आयरन की अधिकता, लोग हो रहे बीमार

Wed, 07 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के पानी में आयरन की अधिकता लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। दो साल पहले केंद्रीय भूगर्भ जल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की ओर से कराए गए सर्वे में जिले के कई इलाकों के पानी में आयरन की मात्रा मानक से कहीं अधिक पाई गई थी। सर्वे में गौरी बाजार, बैतालपुर, भाटपार रानी समेत कुल छह विकास खंडों को शामिल किया गया था। पिछले दो सालों में इन इलाकों में पेट दर्द, दांत की समस्या के मरीजों में इजाफा हुआ है। डॉक्टर पानी गर्म करके पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक दो साल पहले कराए गए सर्वे में देसही देवरिया और रुद्रपुर क्षेत्र में आयरन की मात्रा अधिक मिली, जबकि गौरी बाजार क्षेत्र के पानी में मैंगनीज की मौजूदगी भी सामने आई। कुछ स्थानों पर आर्सेनिक की मात्रा भी निर्धारित मानक से ज्यादा पाई गई है, जो स्थिति को और गंभीर बनाती है। भूजल में आयरन की अधिकता के कारण पानी का रंग और स्वाद भी बदल जाता है। ग्रामीण इलाकों में अधिकांश लोग हैंडपंप और निजी बोरिंग के पानी पर निर्भर हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले दो सालों से इस पानी का सेवन करने से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द, बाल झड़ने और दांत की समस्या लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार आयरन और मैंगनीज की अधिक मात्रा शरीर में जमा होकर कई बीमारियों को जन्म दे सकती हैं और जिले में कई जगहों पर ऐसा देखने को मिल रहा है।



इन बीमारियों का खतरा
डॉक्टरों के मुताबिक आयरन युक्त पानी लंबे समय तक पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस्ट्राइटिस, कब्ज हो सकता है। इससे उल्टी-दस्त और लीवर पर भी असर पड़ सकता है। कुछ मामलों में त्वचा पर काले धब्बे, खुजली और बालों का झड़ना भी देखा गया है। वहीं मैंगनीज की अधिकता से तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ने, हाथ-पैर कांपने, याददाश्त कमजोर होने और बच्चों में मानसिक विकास प्रभावित होने की आशंका रहती है। यदि पानी में आर्सेनिक की मात्रा ज्यादा हो तो यह और भी खतरनाक साबित होता है। इससे त्वचा रोग, कैंसर, फेफड़ों और किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। रुद्रपुर इलाके में दांत की समस्या से बहुत से लोग परेशान हैं। इसकी मुख्य वजह पानी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें