फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन

इलाज के लिए जाते समय हुआ हादसा
तरकुलवा (देवरिया)। विकास खंड के ग्राम मठिया महावल गांव के पूर्व प्रधान की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह इलाज कराने बाइक से कसया जा रहे थे। हादसे की ख़बर से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के मठिया महावल गांव के पूर्व प्रधान रामदेव गुप्ता (67) बृहस्पतिवार को अपनी बाइक से कसया इलाज कराने जा रहे थे। सुबह 11 बजे के करीब वह देवरिया-कसया मार्ग पर रामाभार पुल के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर समूचे गांव में कोहराम मच गया। पत्नी प्रभावती देवी, बेटे जगदीश और भीम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें