फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरकारी स्कूल की हर कक्षा बनेगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कायाकल्प योजना के तहत नगर पंचायत प्रशासन प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बना रहा है। शनिवार को चेयरमैन सुधा निगम ने नगर के तीन सरकारी स्कूलों में 7.5 लाख की लागत से डिजिटल ब्लैक बोर्ड लगाकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया के नारे को नगर पंचायत रुद्रपुर अमली जामा पहना रही है। नगर के सभी सरकारी स्कूल की कक्षाएं आगामी दिनों में स्मार्ट क्लास में बदल जाएगी। फिलहाल तीन प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बना दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय में गरीब तबके के छात्र शिक्षा अध्ययन करते हैं। उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कायाकल्प के माध्यम से स्कूलों में आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाया जा रहा है। स्मार्ट कक्षाएं संचालित होने के बाद पठन-पाठन की व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन आएगा। नगर पंचायत नगर में स्थित सभी सरकारी स्कूलों को हाईटेक बना रही है। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय दो पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्ष छठे लाल निगम, ईओ नितेश गौरव, सभासद विजय यादव, टिंकू पांडेय, मनोज भाटिया, प्रधानाध्यापक नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें