फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ढाई महीने बाद भी अजीत हत्याकांड का खुलासा नहीं

Sun, 19 Jan 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के प्रतापछापर गांव के प्रधान व शराब तस्कर अजीत सिंह की हत्या के ढाई महीने बीत जाने के बावजूद बनकटा पुलिस एक भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं इस हत्याकांड के दो नामजद आरोपी शूटर राजू चौरसिया एवं अखिलेश उर्फ दरोगा कुशवाहा शराब तस्करी के मामले में बिहार के वैशाली जिले में जेल में बंद हैं वहीं एक आरोपी राजेश सिंह उर्फ पिंटू की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने 60 दिनों तक रोक का आदेश दिया है। बता दें कि दिवाली की रात सोहनपुर बाजार निवासी पंकज जायसवाल के घर में जुआ खेलने के दौरान अजीत सिंह उर्फ जड़ी की हत्या कर दी गई थी।मामले में जड़ी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोहनपुर निवासी राजू चौरसिया एवं दरोगा कुशवाहा उर्फ अखिलेश तथा अहिरौली बघेल निवासी राजेश सिंह उर्फ पिंटू तथा प्रमोद सिंह के अलावा कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। लाइनर की भूमिका निभाने वाले सोहनपुर निवासी दीपक मद्देशिया को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें