फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राप्ती नदी के किनारे 15 जून से पहले पूरा होगा कटाव रोधी कार्य

Sun, 19 Jan 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार और महेन स्थित राप्ती नदी तट पर सिंचाई विभाग की ओर से कटान रोधी कार्य कराया जाना है। जिस पर शासन की मंजूरी मिल गई है। धन अवमुक्त होते ही विभाग की ओर से निविदा आदि प्रक्रिया कराते हुए 15 जून से पहले कार्य पूर्ण करा लिये जाने की योजना है। हालांकि नदी के अंदर जियो बैग और बोल्डर स्टेप पिचिंग आदि के जरिये कटान रोधी कार्य कराया जाएगा। कपरवार के बिनोवापुरी गांव के निकट और महेन लक्ष्मीनारायण दास पयहारी महाराज अंत्येष्टि स्थल के निकट राप्ती नदी कटान कर रही है। बरसात के दिनों में नदी के रौद्र रुप के चलते कृषि भूमि, अंत्येष्टि स्थल के अलावा गांव पर संकट मंडराने लगता है। इसको देखते हुए सिंचाई विभाग की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। पांच करोड़ 60 लाख की लागत के प्रस्ताव पर शासन की मुहर लगने पर अधिकारी जमीनी खाका तैयार करने में जुट गए हैं। अधिकारियाें के अनुसार बिनोवापुरी स्थित राप्ती पर 500 मीटर लंबे पाट पर नदी के अंदर करीब आठ मीटर गैबियान की रस्सी के मदद से जियो बैग से, जबकि महेन में 100 मीटर पर लोहे की जाली के जरिये बोल्डर से स्लो पिचिंग तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

बिनोवापुरी में स्लो पिचिंग की मोटाई करीब 40 सेमी होगी। वहीं महेन में बोल्डर से तैयार किया जाने वाले पिचिंग में एक मीटर 80 सेमी का सीढ़ीनुमा स्टेप गैप बनाया जाएगा। विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए खींची जाने वाली लक्ष्मण रेखा से कपरवार-रुद्रपुर मार्ग, बिनोवापुरी गांव और कृषि भूमि को नदी के प्रकोप से बचाने में कारगर साबित होगा। हालांकि इस प्रोजेक्ट में नदी के अंदर कार्य होने के कारण किसानों से जमीन लेने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें