फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वे के बाद भी नहीं बन सका रेलवे स्टेशन मार्ग

Sun, 14 Dec 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगरपालिका गौरा-बरहज में रेलवे स्टेशन मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। इस मार्ग की मरम्मत के लिए पूर्व में रेलवे और नगरपालिका संयुक्त सर्वे करा चुका है। इसके बावजूद आज तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सड़क पर अनगिनत छोटे-बड़े जोखिम भरे गड्ढे मुसीबत का सबब बने हुए हैं। हालांकि कुछ दिन पहले पूर्वोत्तर रेलवे के चीफ इंजीनियर ने जायजा लिया था, लेकिन सड़क न बनने से लोगों की उम्मीदें टूट रही हैं।
बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम के मुख्य गेट से रेलवे स्टेशन और पूर्वी ढाला तक सड़क बनाई गई है, जो गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिस पर चलना मुश्किल हो गया है। लोगों के मुताबिक 14 नवंबर को नगरपालिका को अनापत्ति पत्र जारी कर दिया गया था। पूर्व में रेलवे और नगरपालिका के संयुक्त निरीक्षण व सर्वे रिपोर्ट, साइट स्केच, कार्य रिपोर्ट के आधार पर सहमति देते हुए नगरपालिका से सड़क निर्माण के लिए सहमति मांगी गई थी।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक सड़क निर्माण के दौरान पटरी, नाला निर्माण कराए जाने की योजना थी, जबकि पथ-प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट लगाया जाना था, लेकिन लंबे अरसे बाद भी सड़क निर्माण कार्य की कोई सुगबुगाहट नहीं दिखाई दे रही है। सड़क पर गड्ढे होने से इस मार्ग से आने-जाने से लोग कतरा रहे हैं।

लोगों का यह भी कहना है कि बारिश के समय सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से हर समय हादसे का डर सताता रहता है। इस मार्ग से रेल यात्रियों के अलावा अन्य लोगों की आवाजाही होती है। सड़क के न बनने से लोगों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें