फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 80 लाख खर्च होने के बाद भी नाली का पानी खेत और सड़क पर भर रहा

विज्ञापन
भागलपुर में सड़क पर बहता गंदा पानी फोटो- संवाद
विज्ञापन
-छह माह पहले पानी की निकासी के लिए 1300 मीटर नाली का किया गया है निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। भागलपुर कस्बे में जिला पंचायत की ओर से छह माह पहले 80 लाख रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया गया है, लेकिन नाली से पानी का बहाव नहीं होने से पानी सड़क पर और खेतों में भर रहा है। दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी मौन है।

भागलपुर कस्बे में छह माह पहले जिला पंचायत की ओर से 1300 मीटर नाली का निर्माण कराया गया। इसके निर्माण के लिए जिला पंचायत से 80 लाख रुपये खर्च किए गए। नाली बनते समय ग्रामीणों ने मानक के अनुरूप कार्य होने की शिकायत विभाग के अधिकारियों से की थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया, जिससे ठेकेदार ने मनमानी तरीके से कार्य कर दिया। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते नवनिर्मित नाली से पानी का बहाव नहीं हो रहा है। नाली के ऊपर से पानी निकल कर सड़क पर और खेतों में भर रहा है, जिससे सड़क भी गड्ढे में तब्दील होती जा रही है। ग्रामीणों के खेतों में बोई गई फसल को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण बबलू चौरसिया, रामा मिश्र, गुड्डू मिश्र, मोहम्मद अली चौधरी, बेचू साहनी, गौरी शंकर कुशवाहा आदि ने विभाग के अधिकारियों से नाली ठीक कराने की मांग की है। जिला पंचायत के भागलपुर क्षेत्र के जेई ने बताया कि पानी नहीं निकल रहा है तो मौके पर जाकर पानी निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें