फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा राघवदास पार्क में जलाए दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती की पूर्व संध्या पर बाबा राघवदास पार्क में जलाए दीप
विज्ञापन

बरहज। अनंत आश्रम के दूसरे पीठाधीश्वर बाबा राघवदास की 124वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने पार्क और उनके मूर्ति की साफ-सफाई कर दीप प्रज्जवलित किया। उनका कहना था कि बाबा राघवदास पूर्वांचल के गांधी कहे जाते हैं। सभी ने उपेक्षित पार्क के सुंदरीकरण की मांग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ.विनय तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बाबा राघवदास पार्क पहुंचे। जहां साफ-सफाई करने के बाद दीप प्रज्वलित किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष का कहना था कि बाबा राघव स्वच्छता और सेवा के प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने शिक्षा का अलख भी जगाया था। संयोजक शिवम निषाद ने कहना था कि स्वच्छता, विकास और महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए संघर्ष को लेकर बाबा राघवदास सदैव स्मरणीय रहेंगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष खड्गबहादुर यादव, संतोष मद्धेशिया, प्रदीप मिश्रा, सुनील दीक्षित, प्रीति चौहान, सोनाली सोनकर, मुस्कान गुप्ता, पंकज शर्मा, आकांक्षा गुप्ता, आंचल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, श्रद्धानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें