फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परिषदीय विद्यालयों में 1050 असाक्षरों का हुआ मूल्याकनं परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी गांवों में चिह्नित 15 साल से अधिक आयु के असाक्षरों परीक्षा में लिया भाग
विज्ञापन

मईल। भागलपुर ब्लॉक के समस्त परिषदीय विद्यालयों में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरों की मूल्यांकन परीक्षा रविवार को हुई। परीक्षा में उल्लास के साथ नव साक्षरों में भाग लिया। इसमें समस्त विद्यालयों में 1050 असाक्षर पुरूष महिलाओं में परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी राजन वर्मा ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य भागलपुर ब्लॉक के सभी गांवों में 15 वर्ष के ऊपर के पुरुष-महिलाएं किसी कारण पढ़ाई नहीं किया है। अधिक से अधिक असाक्षर व्यक्तियों को साक्षरता से जोड़़ते हुए उनका प्रमाणीकरण करना है। इसके लिए पिछले कुछ महीनों में सभी विद्यालय शिक्षकों द्वारा अपने क्षेत्र में असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित किया गया और स्वयंसेवकों के माध्यम से विशेष कक्षाएं संचालित की गईं, ताकि शिक्षा से वंचित कोई भी व्यक्ति पीछे न रह जाए। मूल्यांकन परीक्षा में प्रतिभागियों की साक्षरता के मूलभूत कौशल जैसे पढ़ने-लिखने की क्षमता, सरल गणना एवं संख्यात्मक योग्यता, दैनिक जीवन से जुड़े सामान्य ज्ञान तथा व्यवहारिक समझ का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें