फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 90 घंटे बाद खाली हुए एथेनॉल से भरा टैंकर, दोनों टैंकर से सात-सात हजार लीटर एथेनॉल का हो चुका था रिसाव

Thu, 04 Apr 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार........
विज्ञापन

- मेरठ से पहुंचे दो सदस्यीय एक्सपर्ट की टीम ने खाली करवाया टैंकर
- आबकारी इंस्पेक्टर व डिपो के अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के दोनों लेन पर शुरू आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर स्थित पेट्रोलियम डिपो से महज आठ सौ मीटर की दूरी पर एथेनाॅल लोडेड दो टैंकर करीब 90 घंटे बाद खाली हुए। दोनों टैंकर को मेरठ के नंगलामल्ल डिस्टलरी से पहुंची दो सदस्यीय एक्सपर्ट की टीम ने खाली कराया। दोनों टैंकर को खाली करवाने के बाद डिपो में भेजवाया गया। डिपो में जाने से पूर्व दोनों का वजन कराया गया तो दोनों में सात-सात हजार लीटर एथेनॉल कम मिला। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए आवागमन बहाल करवाते हुए सड़क से बैरिकेडिंग हटवा लिया गया।

गौरीबाजार थानाक्षेत्र की बैतालपुर नगर पंचायत स्थित ऑयल डिपो में मेरठ के नंगलामल्ल से एथेनाॅल भरे दो टैंकर देवरिया डिपो आ रहे थे। शनिवार को तीन टैंकर घटना से कुछ घंटे पहले डिपो में आ गए थे। दो टैंकर पीछे से आ रहे थे। अभी टैंकर बैतालपुर डिपो से सात से आठ सौ मीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि अचानक आगे चल रहे टैंकर चालक ने सामने एक वाहन को देख ब्रेक लिया। यह देखकर पीछे-पीछे चल रहे तेज रफ्तार टैंकर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने आवागमन ठप कराते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की तैनाती कर दी। घटना के दिन से आबकारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह दलबल के साथ मौके की हर स्थिति पर नजरें गड़ाए हुए है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मेरठ के नंगलामल्ल से पहुंचे दिनेश्वर गुप्ता व रजनीश कुमार ने फ्लेम प्रूफ पंप की मदद से खाली टैंकर में क्षतिग्रस्त टैंकर से एथेनॉल को खाली करवाया। काफी सतर्कता बरती जा रही थी। गोरखपुर के सहजनवा की आईजीएल डिस्टलरी से फ्लेम प्रूफ पंप होने की जानकारी मिलने पर उसे खोलवा कर मंगाया था। इसकी मदद से टैंकर को खाली करवाया गया।
डिपो में भेजने से पूर्व जब दोनों टैंकर का वजन कराया गया तो उसमें सात-सात हजार लीटर एथेनॉल कम मिला। मेरठ से आए एक्सपर्ट की मानें तो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक टैंकर के आगे का हिस्सा व दूसरे के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते एथेनॉल का रिसाव हो रहा था। इसकी वजह से दोनों टैंकर में सात-सात हजार लीटर कम एथेनॉल मौजूद है।

पंप की व्यवस्था होने के बाद मेरठ से आ रहे पंप व टाॅर्च को रास्ते से लौटाया
घटना के दिन से घटनास्थल पर मौजूद आबकारी इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि जहां से टैंकर एथेनाॅल भरकर चले थे, वहीं से फ्लेमप्रूफ पंप व टाॅर्च को मंगाया गया था। एक चारपहिया वाहन से दोनों लाया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार की देर शाम गोरखपुर के सहजनवा की डिस्टलरी से ही फ्लेम पंप की व्यवस्था हो गई। इसके बाद पंप व टाॅर्च को रास्ते ही से ही लौटा दिया गया।


देवरिया-गोरखपुर मार्ग की दोनों लेन पर शुरू हुआ आवागमन

एथेनॉल भरे दो टैंकर के टकराने व रिसाव को देख पुलिस प्रशासन ने तत्काल गोरखपुर-देवरिया रोड की एक लेन पर आवागमन ठप करा दिया। शनिवार की देर रात से आवागमन ठप था। बुधवार की दोपहर बाद टैंकर के खाली होने व क्षतिग्रस्त टैंकर हटने के बाद इस लेन से भी आवागमन सुचारु रूप से बहाल करा दिया गया। वहां पर सुरक्षा को लेकर तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी अग्निशमन कार्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन



पानी निकालने वाला पंप लाने पर आबकारी विभाग ने लगाई फटकार
सुरक्षा को लेकर बैतालपुर डिपो पर तैनात आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को ट्रांसपोर्टर्स की तरफ से लाए गए पंप की जांच की तो वह पानी निकालने वाला पंप निकला। इसके बाद आबकारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्ट के कर्मियों को जमकर फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें