फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी

Thu, 04 Apr 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। प्रभारी चिकित्साधिकारी के निरीक्षण में बुधवार को छह सीएचओ सेंटर पर अनुपस्थित मिले। ड्यूटी से गायब स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी कर दो दिनों में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही तय समय में जवाब नहीं देने पर वेतन बाधित करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

भटनी सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धनंजय कुशवाहा और बीपीएम शिव दयाल यादव ने क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कार्यों की पड़ताल करने पहुंचे। निरीक्षण में सहोपार, बरडीहा, पिपरा शुक्ल, रूपई, भरहेचौरा और डेमुसा सेंटर पर तैनात सीएचओ अनुपस्थित पाए गए। बुधवार शाम सभी अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस जारी कर ड्यूटी से गायब रहने पर जवाब मांगा गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। दो दिन में जवाब नहीं देने पर अप्रैल माह का मानदेय बाधित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें