संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के बैनर तले सोमवार को शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों की गलत और अपूर्ण विवरण को दुरुस्त नहीं किए जाने का विरोध किया।
शिक्षकों ने सुधार नहीं करने पर 20 अगस्त को व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। धरना मंगलवार को भी तीन से पांच बजे तक जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहाकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को समस्याओं के निस्तारण में कोई रुचि नहीं है।
कार्यालय में उन्हीं समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, जिनमें कोई लाभ दिखायी देता है। प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहाकि यह धरना समस्याओं के निस्तारण होने तक चलता रहेगा।
मानव सम्पदा पोर्टल पर जिले के सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाओं का विवरण भरने में गलतियां हुई हैं।
प्रभावित शिक्षकों से दो बार पत्रावलियां लेने के बाद भी गलती नहीं सुधारी गई। कोषाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने कहाकि शिक्षकों के एनपीएस ग्राण्ट को समय से प्रान खाते में नहीं भेजा जा रहा है।
शिक्षकों का एरियर कई सालों से लंबित है। फार्म-16 ग्राण्ट उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की मांग पर ोशासन से जारी हो गया है। फार्म-16 के नाम पर विद्यालयों से ली गई धनराशि को डीआईओएस कार्यालय वापस करे।
धरने को वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, धनंजय कुमार उपाध्याय, महेन्द्र प्रताप, कृष्णानन्द राय, राम प्रताप यादव, राजेश गुप्ता, अशोक शुक्ला, राणा प्रताप यादव, अजीत सिंह, सुशील मिश्र, शशिभूषण सिंह, रामप्रवेश सिंह, संतराम, प्रशांत सिंह, धनंजय आदि ने संबोधित किया।