फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण मानव की जरूरत : डॉ. सत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नेहरु युवा केंद्र और आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में कैच द रेन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण संरक्षण विषय पर बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया।
मुख्य अतिथि व गोरखपुर की पूर्व मेयर डॉ.सत्या पांडेय ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण मानव की सर्वोच्च जरूरत है। हमारा उद्देश्य पौधरोपण के साथ-साथ रोपित पौधों का संरक्षण करना भी होना चाहिए। कहा कि हर व्यक्ति को बरसात में कम से कम 10 पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक शुद्ध वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के लिए पौधों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ पौधे से मिलने वाले आक्सीजन की वजह से हम लोगों की सांसे चलती हैं। आगामी वर्षों में वातावरण के तापमान बढ़ने से उत्पन्न खतरों के प्रति हमें अभी से सचेत होना होगा। ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक समस्या से निदान का एक मात्र उपाय पौधरोपण ही है।
जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ग्राम पंचायतवार युवा मंडलों के सहयोग से पौधरोपण अभियान को गति प्रदान करने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व जिला युवा अधिकारी ने स्वयंसेवकों के साथ मंदिर परिसर में आम, नीम, पीपल, बरगद, श्रीफल आदि पौधो का रोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का आवाहन किया। इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत जिला युवा अधिकारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान देवव्रत पाण्डेय, राहुल मल्ल, अमरेद्र यादव, शुभम त्रिपाठी, अतुल कुमार मिश्र, दीपक राव, अंकित सिंह, शशिभूषण प्रजापति, गरिमा पांडेय, लक्ष्मी मिश्रा, अमिता तिवारी, मनोरमा सिंह, नीरज यादव, शाहजहा खातून आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें