फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुठनी के श्रीकरपुर पुलिस चेकपोस्ट पर प्रवासी नागरिकों का कोविड जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुठनी के श्रीकरपुर पुलिस चेकपोस्ट पर प्रवासी नागरिकों का कोविड जांच शुरू
विज्ञापन

गुठनी/मेहरौनाघाट। बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर पुलिस चेकपोस्ट पर यूपी से बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले प्रवासी मजदूरों को कोविड जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए होली पर घर आ रहे प्रवासी नागरिकों की कोविड जांच आरंभ कर दी गई है। बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को यूपी सीमा के श्रीकरपुर चेकपोस्ट पर विशेष जांच शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग का यह जांच शिविर होली पर्व तक लगेगा। सीआई तारकेश्वर पांडेय ने बताया मुम्बई, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि शहरों से प्रवासी आ रहे हैं। प्रवासी लोगों को जांच के बाद ही बिहार में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें