फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में एंट्री पर भिड़े यात्री

Sat, 09 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहजिया ट्रेन में दाखिल होने को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। इससे प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी सिपाहियों ने समझा बुझाकर यात्रियों को शांत कराया। इसके पूर्व भी बरहजिया ट्रेन में सीट पाने को लेकर मारपीट हो चुकी है। सुबह करीब 11 बजे सलेमपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बरहजिया ट्रेन पहुंची। भटनी जाने के लिए स्टेशन पर मौजूद ट्रेन यात्री ट्रेन में दाखिल होने लगे। इस दौरान ट्रेन से उतर रहे एक यात्री को धक्का लग गया। इसको लेकर दोनों यात्रियों के बीच कहासुनी होने लगी। एक यात्री के साथ मौजूद कुछ युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इससे प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री इधर-उधर भागने लगे। मारपीट होता देख जीआरपी सिपाही पहुंचे और विवाद शांत कराया। इसके बाद ट्रेन भटनी के लिए रवाना हो गई। जीआरपी और आरपीएफ की उदासीनता के चलते इसके पूर्व भी बरहजिया ट्रेन में कई बार मारपीट हो चुकी है। इस बाबत जीआरपी एसओ राजीव कुुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों के बीच आपस में विवाद हुआ होगा। सिपाहियों ने कोई ऐसी सूचना नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें