फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था से उद्यमियों को मिला भरोसा : दयाशंकर

Thu, 27 Mar 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम को  जिला प्रभारी मंत्री दया शंकर​ सिंह ने संबो​​धित किया।
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन” नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देवरिया के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे अमन-चैन कायम हुआ है। अब अन्य राज्यों के निवेशक उद्योग स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। कई बड़ी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में बाईपास का निर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, आरटीओ कार्यालय की स्थापना, पार्किंग सुविधा, नए बाजार एवं बस स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है और शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक प्रगति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें