सलेमपुर। पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार शाम तीन नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बछौर निवासी अवधेश चौहान ने शिकायत में आरोप लगाया कि जुलाई में कुछ लोग उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सलाहाबाद वार्ड निवासी सुखरानी देवी, सूरज चौहान और बलिया निवासी अमरेश चौहान समेत पांच अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद