देवरिया। शहर के नेहरू नगर इलाके में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के दौरान विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। कृष्णावती देवी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जानकी देवी, सरिता, सीमा और अनिल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृष्णावती का आरोप है कि दो सितंबर की दोपहर करीब दो बजे वह घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा रही थीं। इसी दौरान चारों आरोपी घर में घुस आए और सामान तोड़ दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच दरोगा अवनीश कुमार सिंह को सौंपी गई है। संवाद