देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के परसिया अहीर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तमंचे से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की दोपहर करीब 2:30 बजे अंकित मिश्र के घर पर गांव के ही राकेश तिवारी, आनंद तिवारी, सत्यम तिवारी, शिवम तिवारी और राकेश की पत्नी हथियारों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए अंकित के चाचा महेश्वर मिश्र पर हमला कर दिया। कोतवाल राकेश कुमार राय ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।