फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर धरना

Sun, 08 Nov 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर कारखाना
विज्ञापन
विज्ञापन
 मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर कुसहरी गांव के लोगों ने डुमरी स्थित ब्लॉक मुख्यालय के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। सूचना पाकर एसओ मौके पर पहुंचे। उन्हें लोगों का तेवर देख वापस लौटना पड़ा। एडीओ पंचायत के छूटे लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिखित आश्वासन पर धरना समाप्त हो सका।ग्राम प्रधान चुनाव के लिए शनिवार को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आखिरी दिन था। इसके लिए कुसहरी समेत क्षेत्र के कई अन्य गांव के लोग डुमरी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। दोपहर दो बजे कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। यहां पर केवल एक सफाई कर्मचारी मौजूद रहा। वह लोगों से आवेदन पत्र ले रहा था। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एडीओ पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोपहर पौने तीन बजे से ब्लॉक मुख्यालय गेट पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। गांववालों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि अधिकारियों की लापरवाही से सैकड़ों लोग मतदान से वंचित हो गए। शनिवार को आवेदन पत्र हासिल करने का आखिरी दिन है, लेकिन आवेदन पत्र लेने का काम सफाई कर्मचारी के जिम्मे छोड़ दिया है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा जाहिर हो रही है। प्रदर्शन में सुुरेंद्र चौरसिया, सतीश वर्मा, गंगासागर, लक्ष्मण जायसवाल, अनिल यादव, त्रिलोकी सिंह, रामदेव यादव, विवेक गुप्त, राहुल मद्धेशिया, रितेश, बृजभान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें