फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी साहब की गाड़ी , गुस्सा हुए

Sun, 08 Nov 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाके पांव न फटी बेवाई वे का जाने पीर पराई। रुद्रपुर में लंबे अर्से से अतिक्रमण और जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के होठों पर शनिवार को हुए एक वाकये के बाद यही लाइन थी। हुआ यूं कि शनिवार को तहसील के एक हाकिम की गाड़ी जाम में फंस गई। ऐसे में साहब का गुस्सा सिर चढ़ कर बोला। दरअसल रुद्रपुर में जाम और अतिक्रमण की अहम समस्या को प्रशासनिक अमला वर्षों से नजर अंदाज करता चला आ रहा है। लेकिन जब तहसील के नायब तहसीलदार की गाड़ी जाम फंसी तो कार्रवाई होना लाजमी हो गया।रुद्रपुर नगर के चारों चौराहे दिन भर अतिक्रमण के कारण गाड़ियों से जाम रहते है। इस समस्या को लेकर अखबारों में खबर छपती रहती है। लेकिन जनता को समस्या से निजात दिलाने के लिए न तो नगर पंचायत सामने आ रही और ना ही प्रशासनिक अधिकारी रुचि ले रहे हैं। अतिक्रमण हटाओं अभियान चलने पर पटरी साफ कर प्रशासनिक अमला रस्म अदायगी भर कर पाता है। शनिवार को तहसील के नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित खजुहा चौराहे से अपनी निजी वाहन से निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम में शरीक होने रामजी सहाय पीजी कॉलेज में जा रहे थे। इसी दौरान अवैध खनन कर ट्राली ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई चल रही थी। मिट्टी लदी ट्राली से पूरा चौराहा जाम हो गया। साहब की गाड़ी फंस गई। यह देख उन्हें गाड़ी से बाहर निकल कर जाम हटवाना पड़ा। उन्होंने तुरंत मिट्टी लदी ट्राली को कोतवाली पहुंचा दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें