संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों की जांच की गई। इसमें दो बाहरी कर्मी मिले, जबकि करीब 25 नहीं पहुंचे थे, जिनकी नाइट ड्यूटी बताई गई। कुछ का ईपीएफ न कटने की बात सामने आई। इस पर कंपनी को एक सप्ताह के अंदर कागज ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्राइम क्लीनिंग सर्विसेज आउट सोर्सिंग कंपनी को दी गई है। इसके लिए कंपनी की ओर से करीब 87 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मेडिकल प्रशासन को शिकायत मिली।
इसके बाद आउट सोर्सिंग के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत पाल और एनाटमी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय पांडेय ने बुधवार को जांच के लिए सभी सफाई कर्मियों को बुलाया। कुछ कर्मी नहीं पहुंचे। बताया कि नाइट ड्यूटी किए हैं। संदेह होने पर दो कर्मियों से पूछताछ की गई तो वह बाहरी निकले। उन्हें हिदायत दी गई। कुछ कर्मियों को ईपीएफ न कटने की बात सामने आई। इसके बाद कंपनी को सभी कर्मियों का कागजात पूरा करने, ईपीएफ, ईएसआई सहित अन्य दस्तावेज पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों की जांच की गई। दो कर्मी बाहरी मिले। बताया गया कि वह नए कर्मी हैं। उनका कागज आने वाला है। रात में ड्यूटी करने वाले कर्मी नहीं पहुंचे थे। जिन कर्मियों का ईपीएफ नहीं कट रहा है, उसके लिए कंपनी से कहा गया है और सभी कर्मियों का कागजात एक सप्ताह में ठीक करने को कहा गया है।